उपायुक्त के समक्ष धरना-प्रदर्शन 11 मार्च को

शिकारीपाड़ा . झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ की बैठक बुधवार को अध्यक्ष दिप्ती रानी पाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शीर्ष 2211 के 10 कर्मचारियों के 10 माह स लंबित मानदेय पर क्षोभ जताया गया. साथ ही इन समस्याओं को लेकर 11 मार्च को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने व […]

शिकारीपाड़ा . झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ की बैठक बुधवार को अध्यक्ष दिप्ती रानी पाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शीर्ष 2211 के 10 कर्मचारियों के 10 माह स लंबित मानदेय पर क्षोभ जताया गया. साथ ही इन समस्याओं को लेकर 11 मार्च को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने व इसके लिए विशेष रणनीति के लिए एक मार्च को बैठक करने का निर्णय लिया गया. मौके पर सचिव प्रेमलता हेंब्रम, मंजु कुमारी टुडू, सुभाषिनी मुर्मू, मोनिका मुर्मू, जगमणी देवी, जनार्दनपाठक, रेवती मंडल, बुलबुल दास, मोहिला मुर्मू, मीरा देवी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >