प्रतिनिधि, रामगढ़रामगढ़ प्रखंड के बड़ी रणबहियार पंचायत के नयाटीकर गांव के बाहर सुहोदुओं सीमा पर हो रही अफीम की खेती को पुलिस ने नष्ट कर दिया. मजिस्ट्रेट सह सीओ सुनील कुमार की उपस्थिति में जवानों ने बुधवार को 20 कट्ठा जमीन पर लगे अफीम को नष्ट किया. मौके पर मौजूद डीएसपी पितांबर खेरवार ने बताया कि पोस्ता की खेती में तस्करों द्वारा पोस्ता के फल से दो दिनों में दो चीरा लगाकर अफीम निकाला गया है. पुलिस ने फसल को नष्ट करने के बाद आसपास के ग्रामीणों से जमीन मालिक की जानकारी मांगी, तो किसी ने नहीं बताया. प्रभात खबर ने रामगढ़ में अफीम की खेती को प्रमुखता से छापा था. इसके बाद जिला प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसके अगले ही दिन कार्रवाई की. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि राजस्व कर्मचारी द्वारा जमीन की जांच करायी जायेगी, ताकि इसके मालिक का पता चल सके. उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधीत जमीन मालिक च बिचौलियों पर कार्रवाई की जायेगी. पुलिस के इस कार्रवाई से अफीम तस्करों में हड़कंप मच गया है. मौके पर मजिस्ट्रेट सह सीओ सुनील कुमार, डीएसपी पितांबर खेरवार, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा, राजस्व कर्मचारी आदि मौजूद थे. ………………………….फोटो2 रामगढ़- 1 व 2खेत में लगे अफीम को नष्ट करते जवान व पूछताछ करते मजिस्ट्रेट……………………………
प्रभात इंम्पैक्ट// पुलिस ने नष्ट की 20 कट्ठा जमीन पर लगी अफीम
प्रतिनिधि, रामगढ़रामगढ़ प्रखंड के बड़ी रणबहियार पंचायत के नयाटीकर गांव के बाहर सुहोदुओं सीमा पर हो रही अफीम की खेती को पुलिस ने नष्ट कर दिया. मजिस्ट्रेट सह सीओ सुनील कुमार की उपस्थिति में जवानों ने बुधवार को 20 कट्ठा जमीन पर लगे अफीम को नष्ट किया. मौके पर मौजूद डीएसपी पितांबर खेरवार ने बताया […]
