काठीकुंड . तेलियाचक बाजार निवासी ओमप्रकाश गुप्ता ने अपने चचेरे भाई राजेंद्र प्रसाद पर चोरी से लाखों के मूल्य के पेड़ बेचने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी. आरोप लगाया कि धावाटांड़ मौजा के जमाबंदी नं 1/2 दाग नं 173/61 पर उसके हिस्से में लगे एक शीशम, एक गम्हार व एक सागवान का पेड़ जिसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये की है, को अवैध रूप से कटवा कर बेच डाला है. इस बाबत रोक-टोक करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी उल्लेख दर्ज प्राथमिकी में किया है. इस बाबत काठीकुंड थाना में दफा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
पेड़ काटने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
काठीकुंड . तेलियाचक बाजार निवासी ओमप्रकाश गुप्ता ने अपने चचेरे भाई राजेंद्र प्रसाद पर चोरी से लाखों के मूल्य के पेड़ बेचने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी. आरोप लगाया कि धावाटांड़ मौजा के जमाबंदी नं 1/2 दाग नं 173/61 पर उसके हिस्से में लगे एक शीशम, एक गम्हार व एक सागवान का पेड़ […]
