प्रतिनिधि, दुमकाउपराजधानी दुमका के डंगालपाड़ा में रहने वाले मो अरशद का चयन असिस्टेंट कमांडेंट के लिए हो गया है. उन्हें देशभर में 24 वां रैंक हासिल हुआ है. मो अरशद के पिता मो अलाउद्दीन भू-अर्जन कार्यालय में नाजीर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि मां तस्नीम खानम गृहणी हैं. मो अरशद अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं. सिदो कान्हू हाई स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने वाले अरशद स्कूल टॉपर भी रह चुके हैं. बारहवीं की पढ़ायी उन्होंने डीपीएस बोकारो से की और 94 प्रतिशत अंक हासिल किया था. अरशद ने आइआइटी खड़गपुर से मैक्निकल इंजीनियंरिग किया है. वह वर्ल्ड कान्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए चीन व रूस भी जा चुके हैं. अरशद इन दिनों दिल्ली में हैं और प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे हैं. उनका लक्ष्य आइएएस बनने की है.————————फोटो25-दुमका- अरशद25 दुमका-अरशद- मम्मी-पापा.
कैम्पस-3// डंगालपाड़ा के मो अरशद को ऑल इंडिया में 24 वां रैंक // यूपीएससी ने आयोजित की थी असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा/
प्रतिनिधि, दुमकाउपराजधानी दुमका के डंगालपाड़ा में रहने वाले मो अरशद का चयन असिस्टेंट कमांडेंट के लिए हो गया है. उन्हें देशभर में 24 वां रैंक हासिल हुआ है. मो अरशद के पिता मो अलाउद्दीन भू-अर्जन कार्यालय में नाजीर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि मां तस्नीम खानम गृहणी हैं. मो अरशद अपनी सफलता का श्रेय […]
