प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ामजदूर संगठन के बैनर तले मजदूरों की बैठक मंगलवार को डाक बंग्ला परिसर में प्रखंंड प्रभारी इस्लाम जादू पेरिया की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपस्थित केंद्रीय अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार द्विवेदी ने मजूदरों के पलायन पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि झारखंड राज्य बनने के 14 वर्ष बीत गये, लेकिन अब तक मजदूरों के पलायन पर रोक नहीं लग पाया. उन्होंने कहा कि लोगों को रोजकार की मुख्यधारा से नहीं जोड़े जाने की वजह से ही मजदूर पलायन को बाध्य है. राज्य के इस रवैये से प्रवासी मजदूर आर्थिक, शारीरिक व मानसिक शोषण के शिकार बन रहे हैं. बैठक में प्रवासी मजदूरों का सर्वे कराकर श्रम आयुक्त को इसका प्रतिवेदन सौंपे जाने का निर्णय लिया गया. मौके पर केंद्रीय पानेशल टुडू, महेश मुर्मू, संजीत पाल, स्टेफन बेसरा, सुचांद दास, अल्फ्रेड हांसदा, बालेश्वर मरांडी आदि मौजूद थे.
प्रवासी मजदूरों का होगा सर्वे
प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ामजदूर संगठन के बैनर तले मजदूरों की बैठक मंगलवार को डाक बंग्ला परिसर में प्रखंंड प्रभारी इस्लाम जादू पेरिया की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपस्थित केंद्रीय अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार द्विवेदी ने मजूदरों के पलायन पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि झारखंड राज्य बनने के 14 वर्ष बीत गये, लेकिन अब तक मजदूरों […]
