चिकित्सकों की कमी दूर करने की मांग

प्रतिनिधि,दुमकाभारतीय जनता पार्टी के व्यवसायिक मोरचा के कार्यक र्ताओं ने सात सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री रघुवर दास को दिया है तथा सदर अस्पताल में डाक्टरों की कमी को दूर करने, 300 बेड वाले अस्पताल को व्यवस्थित व सुचारू रूप से चालू करने, झारखंड से बेरोजगारी को दूर करने के लिए स्कील डेवलेपमेंट करने, शहर में […]

प्रतिनिधि,दुमकाभारतीय जनता पार्टी के व्यवसायिक मोरचा के कार्यक र्ताओं ने सात सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री रघुवर दास को दिया है तथा सदर अस्पताल में डाक्टरों की कमी को दूर करने, 300 बेड वाले अस्पताल को व्यवस्थित व सुचारू रूप से चालू करने, झारखंड से बेरोजगारी को दूर करने के लिए स्कील डेवलेपमेंट करने, शहर में ट्रेफिक व पार्किग की व्यवस्था करने, डीजे पर रोक लगवाकर प्रदूषण पर नियंत्रण कराने, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, इंदिरा आवास व जन वितरण प्रणाली का लाभ सही लाभुकों तक पहंुचाने एवं किसानों को सब्सिडी के साथ-साथ खाद व बीज ससमय उपलब्ध कराने की मांग की है. मौके पर पंकज वर्मा, रवि शंकर गुप्ता, रोहित कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >