सिस्टम में लगी जंग को खत्म करेंगे: मुंडा

मनरेगा के कार्यान्वयन को बनायेंगे सरल दुमका : ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा है कि राज्य सरकार अधिक-से अधिक मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) योजना के कार्यान्वयन को सरल बनायेगी, जिससे इस योजना में कार्य करनेवाले मजदूरों को समय पर उनकी मजदूरी का […]

मनरेगा के कार्यान्वयन को बनायेंगे सरल
दुमका : ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा है कि राज्य सरकार अधिक-से अधिक मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) योजना के कार्यान्वयन को सरल बनायेगी, जिससे इस योजना में कार्य करनेवाले मजदूरों को समय पर उनकी मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित किया जा सके.
श्री मुंडा सोमवार को उपराजधानी दुमका स्थित परिसदन में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं को ससमय पूरा करने के निर्देश दिया.
बैठक उपविकास आयुक्त रामाशंकर प्रसाद, विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ कार्यपालक अभियंता और अधिकारी शामिल हुए. बैठक के बाद श्री मुंडा ने पत्रकारों के साथ बातचीत में बताया कि योजनाओं के कार्यान्वयन को लेकर वर्षो से जंग लगी व्यवस्था में सुधार की जरूरत है. उपस्थित अधिकारियों को उन्होंने योजनाओं को समय पर कार्यान्वित करने और व्यवस्था को इसे दुरुस्त करने के निर्देश दिया. उन्होंने कहा : व्यवस्था में लगी जंग को दुरुस्त करने की दिशा में सरकार के स्तर पर पहल शुरू कर दी गयी है.
श्री मुंडा ने कहा कि विकास योजनाओं में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा. ग्राम्य अभियंत्रण संगठन आरईओ सहित कई विभागों में अभियंताओं की भारी कमी है. इस कारण योजनाओं के समय पर कार्यान्वयन में प्रतिकूल असर पड़ता है. सरकार द्वारा कार्यपालक सहित अभियंताओं के रिक्त पदों को भरने की दिशा में भी पहल शुरू कर दी गयी है. मनरेगा योजना के कार्यान्वन पद्घति को सरल बनाये जाने से इस योजना के प्रति आम मजदूरों का रुझान बढ़ेगा और अधिक-से अधिक मजदूरो को अपने निकट के क्षेत्र में रोजगार मिल सकेगा.
उन्होंने कहा कि इससे मजदूरों के पलायन पर रोक लग सकेगा. पत्रकार सम्मेलन में भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश दत्ता, जिलामंत्री सतीश राय,मीडिया प्रभारी ओम केशरी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >