रोजगार की मुख्यधारा से जुड़ रहे महिला व पुरूष

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा कौशल विकास तथा रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ने को लेकर 46 महिला व पांच पुरुष को ज्वेलरी व जुट सामग्री के निर्माण के लिए प्रशिक्षण दिया गया. शांति निकेतन के प्रशिक्षक कारलुस मुर्मू ने महिलाओं को कृत्रिम पत्थरों से छोटी-छोटी मूर्ति और ज्वेलरी तथा जुट के बैग, घरेलू सजावट के सामान बनाने […]

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा कौशल विकास तथा रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ने को लेकर 46 महिला व पांच पुरुष को ज्वेलरी व जुट सामग्री के निर्माण के लिए प्रशिक्षण दिया गया. शांति निकेतन के प्रशिक्षक कारलुस मुर्मू ने महिलाओं को कृत्रिम पत्थरों से छोटी-छोटी मूर्ति और ज्वेलरी तथा जुट के बैग, घरेलू सजावट के सामान बनाने की विधि बतायी गयी. मलूटी मंदिर के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा महिलाओं द्वारा निर्मित विभिन्न वस्तुओं का अवलोकन किया और इस कार्य की प्रशंसा की. इस अवसर पर सचिव सोनाली चटर्जी, चंपा मिर्धा, अंजली बाउरी, रीना टुडू, मधुमिता साहा, उमा चटर्जी, दिपाली चटर्जी, भानु दासी, कल्पना घोष, राधारानी दास, सुमित्रा बाउरी, सुचित्रा साहा आदि मौजूद थे. ……………….फोटो 23 शिकारीपाड़ा 3प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं से मुखातिब होते उपायुक्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >