दुमका . सर्जरी की जटिलताओं व इसके देशी समाधान पर एक सेमिनार मैहर गार्डन में डॉ विजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. रिम्स के सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो डॉ एनके झा ने सर्जरी की जटिलताओं एवं इसके स्वदेशी समाधान के बारे में जिले के सर्जनों को जानकारी दी. रिम्स सर्जरी विभाग के डा आरएस शर्मा ने दुर्घटना में होने वाली मौत से निबटने व इसके सही इलाज की जानकारी दी. आयोजनकर्ता अर्पणा पैटरनिटी एवं सर्जिकल सेंटर के संचालक व लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ विजय कुमार ने इस तरह के सीएमइ के आयोजन और होने की बात कही. उन्होंने कहा कि यदि ऐसा होता है, तो यहां के डॉक्टरों के इलाज का तरीका बेहतर हो जायेगा और डॉक्टर आये दिन होने वाले नये-नये शोध व उपचार के तरीकों से रू ब रू हो पायेंगे. सेमिनार में डॉ डीएन पांडेय, डॉ एएम सोरेन, डॉ रंजना, डॉ सीपी हांसदा, डॉ वीणा कुमारी, डॉ अर्चना मिश्रा, डॉ रंजन सिंह आदि थे.
सर्जरी की जटिलताओं व इसके देशी समाधान पर सेमिनार का आयोजन
दुमका . सर्जरी की जटिलताओं व इसके देशी समाधान पर एक सेमिनार मैहर गार्डन में डॉ विजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. रिम्स के सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो डॉ एनके झा ने सर्जरी की जटिलताओं एवं इसके स्वदेशी समाधान के बारे में जिले के सर्जनों को जानकारी दी. रिम्स सर्जरी विभाग के डा आरएस […]
