आरएसएस कार्यालय भी पहुंचे रघुवर

संवाददाता, दुमकामुख्यमंत्री रघुवर दास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दुधानी स्थित जिला कार्यालय भी पहुंचे. यहां स्वयंसेवकों के साथ-साथ संघ की विभिन्न आनुषांगिक इकाईयों के प्रमुख कार्यकर्ताओं तथा भारत विकास परिषद् के पदाधिकारियों के साथ उन्होंने लगभग 40 मिनट तक बातचीत की. मिली जानकारी के मुताबिक यह बैठक परिचयात्मक थी. जिसमें झारखंड को समृद्ध बनाने के […]

संवाददाता, दुमकामुख्यमंत्री रघुवर दास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दुधानी स्थित जिला कार्यालय भी पहुंचे. यहां स्वयंसेवकों के साथ-साथ संघ की विभिन्न आनुषांगिक इकाईयों के प्रमुख कार्यकर्ताओं तथा भारत विकास परिषद् के पदाधिकारियों के साथ उन्होंने लगभग 40 मिनट तक बातचीत की. मिली जानकारी के मुताबिक यह बैठक परिचयात्मक थी. जिसमें झारखंड को समृद्ध बनाने के लिए सुझाव एवं सहयोग उन्होंने मांगा. इस दौरान संघ के स्वयंसेवकों के साथ कुल्हड़ में चाय की चुस्की ली. सीएम रघुवर दास के साथ समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी एवं मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ नीरा यादव भी संघ के कार्यालय पहुंची थीं. बाद में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री अमर कुमार बाउरी भी वहां पहुंचे थे. इस बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के डॉ राजेंद्र पांडेय, डॉ सोमनाथ दत्ता, अरुण पांडेय, शिवशंकर कुमार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के दुर्गेश कुमार, गुंजन मरांडी व रवि कुमार, विश्व हिंदू परिषद् के अमर गुप्ता, वनवासी कल्याण आश्रम के मनोहर, भारत विकास परिषद् के डॉ राजेश कुमार सिंह व अन्हद लाल, राष्ट्रीय सेविका समिति की निभा झा, तीनुबाला पाठक एवं लीली पांडेय मौजूद थीं. बाल स्वयंसेवक दंड के साथ कार्यालय के गेट में खड़े थे. इसमें सबको जाने की इजाजत नहीं थी. —————————फोटो22-दुमका 02कुछ इस तरह संघ के बाल स्वयंसेवक दंड के साथ लगे थे सुरक्षा में. 22-दुमका -03संघ कार्यालय से बाहर निकलते मुख्यमंत्री.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >