संवाददाता, दुमकामुख्यमंत्री रघुवर दास रविवार को सुबह देवघर में बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना करने के बाद बासुकिनाथ मंदिर भी पहुंचेंगे. वे यहां फौजदारीनाथ की पूजा करेंगे. पूजा करने के बाद वे 9.15 बजे दुमका राजभवन पहुंचेंगे. दिन के 11 बजे वे जनजातीय हिजला मेला महोत्सव को देखने के लिए प्रस्थान करेंगे. 11.50 बजे वे राजभवन वापस लौटेंगे तथा 1.55 बजे राजभवन से सूचना भवन के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां कैबिनेट की बैठक होगी. 3.35 बजे राजभवन वे वापस लौटेंगे तथा 4.15 बजे दुमका हवाई अड्डा से हैलीकॉप्टर से रांची प्रस्थान कर जायेंगे.कई मंत्री ट्रेन से भी पहुंचेंगे : मिली जानकारी के मुताबिक कई मंत्री दुमका-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस से दुमका पहुंचेंगे. कुछ मंत्री एवं पदाधिकारी सड़क मार्ग से ही कैबिनेट की बैठक को लेकर दुमका पहुंचेंगे.लुईस पहुंच चुकी दुमका : समाजय कल्याण मंत्री बीती रात ही दुमका पहुंच चुकी है. उन्होंने दिन भर परिसदन में रहकर लोगों से मुलाकात की तथा होने वाली कैबिनेट मीटिंग की तैयारियों का भी जायजा लिया.
बासुकिनाथ में करेंगे पूजा, हिजला भी जायेंगे सीएम
संवाददाता, दुमकामुख्यमंत्री रघुवर दास रविवार को सुबह देवघर में बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना करने के बाद बासुकिनाथ मंदिर भी पहुंचेंगे. वे यहां फौजदारीनाथ की पूजा करेंगे. पूजा करने के बाद वे 9.15 बजे दुमका राजभवन पहुंचेंगे. दिन के 11 बजे वे जनजातीय हिजला मेला महोत्सव को देखने के लिए प्रस्थान करेंगे. 11.50 बजे वे […]
