रामकृष्ण परमहंस की जयंती मनी// मरीजों के बीच हुआ फल वितरण

प्रतिनिधि, दुमकाश्रीरामकृष्ण परमहंस की जयंती शुक्रवार को आर्विभाव दिवस के रूप में मनायी गई. स्वामी विश्वरूप महाराज की अध्यक्षता में आयोजित इस जयंती समारोह में सर्वप्रथम सदर अस्पताल के मरीजों के बीच फल व उपचार संबंधी सामग्री वितरित की गयी. इसके बाद विश्व में अमन-चैन के लिए रामकृष्ण आश्रम में पूजा अर्चना व हवन एवं […]

प्रतिनिधि, दुमकाश्रीरामकृष्ण परमहंस की जयंती शुक्रवार को आर्विभाव दिवस के रूप में मनायी गई. स्वामी विश्वरूप महाराज की अध्यक्षता में आयोजित इस जयंती समारोह में सर्वप्रथम सदर अस्पताल के मरीजों के बीच फल व उपचार संबंधी सामग्री वितरित की गयी. इसके बाद विश्व में अमन-चैन के लिए रामकृष्ण आश्रम में पूजा अर्चना व हवन एवं आश्रम में पहुंचे अनुयायियों के लिए भंडारा का आयोजन किया गया. मौके पर नगर पर्षद अध्यक्षा अमिता रक्षित, भजन कुमार दास, दिवाकर महतो, पार्थ सारथी सेन, बामा प्रसाद यादव, नीरज नाग, राजेश सिंह, काशीनाथ महतो, राजीव रंजन, प्रताप शंकर, दिलीप कुमार झा, अशोक कुमार साह, देवु चक्रवर्ती, आशीष, संतोष, राम, अर्जुन बैरा, श्रीकांत शुल्का बोस, संतय दत्त, ज्योत्सना घोष आदि मौजूद थे. ………………..फोटो20 दुमका 20जयंती के अवसर पर फल वितरण करते सदस्य.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >