पुस्तकालय पर दो परिवारों का कब्जा

प्रतिनिधि, जामाजामा प्रखंड मुख्यालय में थाना परिसर और कन्या मध्य विद्यालय के बीच स्थित पुस्तकालय भवन गैरेज में तब्दील हो गया है. भवन के बरामदे में दो मोटरसाइकिल यामाहा (बीआर 12 5176) और टीवीएस (जेएच 04 ए 5365) जबकि एक ऑल्टो कार रखा गया है. इस भवन का निजी तौर पर उपयोग भटनियां पंचायत के […]

प्रतिनिधि, जामाजामा प्रखंड मुख्यालय में थाना परिसर और कन्या मध्य विद्यालय के बीच स्थित पुस्तकालय भवन गैरेज में तब्दील हो गया है. भवन के बरामदे में दो मोटरसाइकिल यामाहा (बीआर 12 5176) और टीवीएस (जेएच 04 ए 5365) जबकि एक ऑल्टो कार रखा गया है. इस भवन का निजी तौर पर उपयोग भटनियां पंचायत के खड़हरा गांव के राजेश हांसदा एवं राजकुमार हांसदा इस भवन के पूरब व दक्षिण की ओर बरामदा बना कर कर रहे हैं. इस भवन का निर्माण करीब 20 वर्षों पहले तत्कालीन विधायक दुर्गा सोरेन की निधि से किया गया था. इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन ने अवैध तरीके से उपयोग कर रहे लोगों को नोटिस जारी कर कारणपृच्छा की और इसे खाली करवाने की पहल शुरू कर दी है. …………………….फोटो19 जामा1भवन में रखी गयी बाईक…………………….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >