प्रतिनिधि, दुमका झारखंड लोकल बाडिज इंपलाइज फेडरेशन के बैनर तले जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन भी नगर परिषद् के सफाईकर्मी आंदोलन पर डटे रहे. 10 सूत्री मांगों को लेकर जारी हड़ताल का नेतृत्व कर रहे सचिव विजय कुमार ने कहा कि कर्मियों की मांगों को नगर पर्षद द्वारा दरकिनार कर दिया जाता है, लेकिन इस बार वे अपना हक ले कर रहेंगे. श्री कुमार ने बताया कि अनिश्चितकालीन हड़ताल कार्यक्रम के माध्यम से विरोध प्रकट करने के लिए चरणबद्ध कार्यक्रम के तहत 20 फरवरी को मशाल जुलूस निकाला जायेगा. जबकि 21 फरवरी को नगर पर्षद अध्यक्ष व नगर पर्षद प्रशासन का पुतला दहन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि इन समस्याओं से मुख्यमंत्री एवं कल्याण मंत्री को अवगत कराते हुए 22 फरवरी को दस सूत्री मांगों का ज्ञापन भी सौंपा जायेगा. हड़ताल में विजय हरि, राजेंद्र हरि, छबू हरि, श्रवण हरि, अनिता देवी आदि सफाईकर्मी डटे हैं. …………………………….फोटो19 दुमका झ्र 22नगर पर्षद के समक्ष अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मी……………………
दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे सफाई कर्मी
प्रतिनिधि, दुमका झारखंड लोकल बाडिज इंपलाइज फेडरेशन के बैनर तले जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन भी नगर परिषद् के सफाईकर्मी आंदोलन पर डटे रहे. 10 सूत्री मांगों को लेकर जारी हड़ताल का नेतृत्व कर रहे सचिव विजय कुमार ने कहा कि कर्मियों की मांगों को नगर पर्षद द्वारा दरकिनार कर दिया जाता है, लेकिन […]
