प्रतिनिधि, रामगढ़/दुमकाजामा विधायक सीता सोरेन ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण किया. इस दौरान श्रीमती सोरेन ने नाचनगडि़या पंचायत के चिहुरबोना, खेपचुआ तथा नवाडीह पंचायत के शिवनगर आदि गांवों में जाकर लोगों को संबोधित किया. उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को उन्हें जिताने को लेकर धन्यवाद देते हुए भूमि अधिग्रहण अध्यादेश एवं स्थानीयता नीति लागू किये बगैर सरकारी नौकरी में बहाली किये जाने का विरोध किया. उन्होंने स्थानीय लोगों से इसके खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन करने की अपील की. श्रीमती सोरेन ने अपने भ्रमण के दौरान लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और इन समस्याओं का सामाधान करने का आश्वासन भी ग्रामीणों को दिया. मौके पर विधायक श्रीमती सोरेन के अलावे प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर सोरेन, ऋषिराज सिंह, रामकृष्ण हेंब्रम, राकेश चौधरी आदि मौजूद थे. खिलाडि़यों को किया प्रोत्साहितरामगढ़: विधानसभा क्षेत्र परिभ्रमण के दौरान जामा विधायक सीता सोरेन सेमीफाईनल मैच देखने रामगढ़ के बंदजोरा पहुंची. मैच के दौरान उन्होंने खिलाडि़यों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यहां के खिलाडि़यों में प्रतिभा की कमी नहीं, बस उन्हे अवसर की जरूरत है. उन्होंने प्रखंड के लागों को अपनी जीत के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि बंदरजोड़ा पंचायत समेत जामा विधानसभा के विकास के लिए कृत संकल्पित हूं. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 14 माह में किये गये विकास कार्य को ग्रामीणों को बताया. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा यहां के लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर ही है. ………………………..फोटो-सीता सोरेन——————-
विधायक सीता सोरेन ने किया क्षेत्र का भ्रमण// कहा भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ एकजुट होकर करें आंदोलन
प्रतिनिधि, रामगढ़/दुमकाजामा विधायक सीता सोरेन ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण किया. इस दौरान श्रीमती सोरेन ने नाचनगडि़या पंचायत के चिहुरबोना, खेपचुआ तथा नवाडीह पंचायत के शिवनगर आदि गांवों में जाकर लोगों को संबोधित किया. उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को उन्हें जिताने को लेकर धन्यवाद देते हुए भूमि अधिग्रहण अध्यादेश एवं स्थानीयता नीति […]
