किसान मेला के लिए 50 कृषक पटना रवाना

प्रतिनिधि, दुमकानैमेट योजना के अंतर्गत आत्मा द्वारा 50 कृषकों का एक दल अंतरराज्यीय परिभ्रमण कार्यक्रम तहत केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र के किसान मेला में भाग लेने के लिए मंगलवार को पटना रवाना हुआ. दल में सहायक तकनीकी पदाधिकारी दीपक चंद्र साह बतौर टीम लीडर हैं. केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र पटना में 19 से 21 फरवरी […]

प्रतिनिधि, दुमकानैमेट योजना के अंतर्गत आत्मा द्वारा 50 कृषकों का एक दल अंतरराज्यीय परिभ्रमण कार्यक्रम तहत केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र के किसान मेला में भाग लेने के लिए मंगलवार को पटना रवाना हुआ. दल में सहायक तकनीकी पदाधिकारी दीपक चंद्र साह बतौर टीम लीडर हैं. केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र पटना में 19 से 21 फरवरी तक आयोजन होने वाले इस किसान मेला में विभिन्न प्रखंडों के 50 कृषकों ने हिस्सा लिया. इस आशय की जानकारी उप परियोजना निदेशक संजय कुमार मंडल ने दी. उन्होंने बताया कि इसके बाद 1 व 2 मार्च को कृषकों का एक दल भागलपुर के सबौर स्थित बिहार कृषि महाविद्यालय के किसान मेला में भाग लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >