क्राईम // इंटर कॉलेज से हजारों की परिसंपत्ति चोरी

काठीकुंड . प्रखंड के धावाटांड स्थित डॉ जगन्नाथ मिश्रा इंटर कॉलेज में देर रात चोरों द्वारा ताला तोड़ कर हजारों रुपये के सामानों की चोरी कर ली गयी. इस घटना को लेकर कॉलेज के प्राचार्य चंद्रेश्वर पाठक ने काठीकुंड थाना में मामला दर्ज कराया है. ताला तोड़ कर चोरों ने बेंच-डेस्क सहित कुल दस हजार […]

काठीकुंड . प्रखंड के धावाटांड स्थित डॉ जगन्नाथ मिश्रा इंटर कॉलेज में देर रात चोरों द्वारा ताला तोड़ कर हजारों रुपये के सामानों की चोरी कर ली गयी. इस घटना को लेकर कॉलेज के प्राचार्य चंद्रेश्वर पाठक ने काठीकुंड थाना में मामला दर्ज कराया है. ताला तोड़ कर चोरों ने बेंच-डेस्क सहित कुल दस हजार रुपये के समान पर हाथ साफ कर दिया. भवन की चहारदीवारी नहीं होने के कारण अक्सर ऐसी घटनाओं से दो-चार होना पड़ता है………………………………………….लाभुकों ने मचाया हंगामाकाठीकुंड . प्रखंड मुख्यालय स्थित कलस्टर प्वाइंट के देर से खुलने पर अंत्योदय योजना के लाभुक आक्रोशित हो गये और जमकर हंगामा किया. दूरस्थ पंचायत बड़ाचापुडि़या, बड़तल्ला व बिछियापहाड़ी के अंत्योदय योजना के लाभुक अनाज वितरण दिवस पर अनाज लेने पहुंचे थे. बारह बजे तक कलस्टर के न खुलने पर लाभुक में आक्रोश बढ़ता जा रहा था. बीडीओ काठीकुंड को जैसे ही घटना की जानकारी हुई, उन्होंने तुरंत संबंधित पंचायत के पंचायत सेवक को गोदाम खोल कर लाभुकों के बीच अनाज वितरण कराने का निर्देश दिया. अनाज के उठाव के बाद पहाडि़या लाभुक शांत हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >