एनओसी के लिए आवेदन नहीं आयेगी आड़े

डीसी ऑफिस का बड़ा बाबू बनकर नौकरी का दिया प्रलोभन, हजारों की ठगी दुमका : डीसी ऑफिस में चपरासी की नौकरी की चाह में काठीकुंड बाजार का जगन्नाथ मंडल ठगी का शिकार हो गया. 24 जनवरी 2015 को जगन्नाथ मंडल के पिता बस से काठीकुंड जा रहे थे. उसी बस में उनकी एक व्यक्ति से […]

डीसी ऑफिस का बड़ा बाबू बनकर नौकरी का दिया प्रलोभन, हजारों की ठगी
दुमका : डीसी ऑफिस में चपरासी की नौकरी की चाह में काठीकुंड बाजार का जगन्नाथ मंडल ठगी का शिकार हो गया. 24 जनवरी 2015 को जगन्नाथ मंडल के पिता बस से काठीकुंड जा रहे थे. उसी बस में उनकी एक व्यक्ति से मुलाकात हुई, जिसने अपना नाम अशोक साह बताया और कहा कि वह डीसी ऑफिस का बड़ा बाबू है.
डीसी ऑफिस में चपरासी की नौकरी दिलाने और अनुदान में ट्रैक्टर दिलाने का प्रलोभन दिया. नौकरी के लिए उसने एक लाख बीस हजार रुपये का भुगतान किस्तों में करने का प्रस्ताव दिया. शाम को अशोक फोन कर जगन्नाथ मंडल के घर पहुंचा और रात को ठहरने के बाद दूसरे दिन साठ हजार रुपये लेकर दुमका आने की बात कहकर चला गया. दुमका जाकर जगन्नाथ मंडल और उसके पिता ने अशोक साह को और चालीस हजार रुपये दिया. कुछ दिन बीतने के बाद जब फोन पर संपर्क नहीं हुआ, तो दुमका डीसी ऑफिस जाकर पता किया.
वहां जाकर पता करने पर न तो उस नाम का शख्स कोई वहां मिला, अपने को ठगी का शिकार महसूस कर जगन्नाथ मंडल ने नगर थाना में भादवि की धारा 406, 420 के तहत डीसी ऑफिस के उक्त कथित बड़ा बाबू अशोक साह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >