बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत दर्शनियाटिकर-वोगली गांव के समीप रविवार की रात्रि करीब बारह बजे पुलिस जीप जेएच04एफ/3139 गश्ती के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें एएसआइ रामप्रवेश कुमार, हवलदार मदनमोहन शाी एवं तीन सश बल सहित चालक पंचानन राउत बाल-बाल बचे.
सभी को आंतरिक चोटें लगी. दुर्घटना में सरकारी जीप क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने बताया कि गाड़ी जा रही थी सामने से तेज गति में आ रही ट्रक के रोशनी के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे दस फीट गड्ढे में गिर गया. ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस जीप को गड्ढे से उठाकर थाना लाया.
