बासुकिनाथ : श्रावणी मेले के 15 वें दिन बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में पट खुलने के बाद 90 हजार कांवरियों ने जलाभिषेक किया. सुबह के चार बजे से ही मंदिर प्रांगण, शिवगंगा घाट व मेला परिसर कांवरिया से पटा रहा.
मंदिर परिसर बाबा के जयकारे से गुंजता रहा. सोमवार को बैद्यनाथधाम में बाबा का जलाभिषेक करने के बाद कांवरियों की भीड़ देर रात बासुकिनाथ पहुंची. महिला श्रद्धालुओं ने भी कतारबद्ध होकर बाबा पर जलार्पण किया.
