मध्याह्न भोजन कर्मियों ने की बैठक

शिकारीपाड़ा : कम्युनिस्ट मध्याह्न भोजन कर्मियों की बैठक रविवार को हटिया परिसर में मकू मरांडी की अध्यक्षता में हुई. इसमें मानदेय वृद्धि, स्वास्थ्य बीमा कराने तथा यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने की मांगों पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही प्राथमिक विद्यालय डिंबदहा के रसोइया सालोमी मुर्मू को दो माह पहले आवंटन के बावजूद मानदेय नहीं दिये जाने […]

शिकारीपाड़ा : कम्युनिस्ट मध्याह्न भोजन कर्मियों की बैठक रविवार को हटिया परिसर में मकू मरांडी की अध्यक्षता में हुई. इसमें मानदेय वृद्धि, स्वास्थ्य बीमा कराने तथा यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने की मांगों पर विचार-विमर्श किया गया.

साथ ही प्राथमिक विद्यालय डिंबदहा के रसोइया सालोमी मुर्मू को दो माह पहले आवंटन के बावजूद मानदेय नहीं दिये जाने पर चिंता प्रकट की गई. इस अवसर पर शोभा सोरेन, शांतिलता सोरेन, रामेश्वर सोरेन, तुलसी मुर्मू, लालजन बीबी, सबरी सोरेन, भगवती मरांडी, मजयून खातून, सुमो मरांडी आदि मौजूद थे.

बालू घाटों का संचालन पंचायत के जिम्मे शिकारीपाड़ा . प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के बालू घाटों का संचालन घाटों के बंदोबस्ती होने तक ग्राम पंचायत करेगी. इसमें खाडुकदमा, बांकीजोर व पलासी पंचायत शामिल हैं. इसकी सूचना जिला सहायक खनन पदाधिकारी सुरेश शर्मा ने संबंधित पंचायत के मुखियाओं को दी. उन्होंने बताया कि इसके तहत बालू की खुदाई स्थानीय मजदूरों द्वारा फूल या स्थायी ढांचा से 50 मीटर दूर जलस्तर से ऊपर होगी. उन्होंने बताया कि बालू उठाव में प्रयुक्त होने वाले वाहनों का निबंधन संबंधित पंचायत के मुखिया या सचिव की अनुशंसा पर जिला खनन कार्यालय दुमका द्वारा किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >