आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को मिले सरकारी कर्मचारी का दरजा

झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की मांग 27 फरवरी को करेंगे धरना-प्रदर्शनप्रतिनिधि, दुमकाझारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन ने राज्यभर के आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की है. यूनियन के महामंत्री चिंतामणि मंडल की उपस्थिति में तथा अध्यक्ष एलिजाबेथ मुर्मू की अध्यक्षता में समाहरणालय प्रांगण में हुई इस बैठक […]

झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की मांग 27 फरवरी को करेंगे धरना-प्रदर्शनप्रतिनिधि, दुमकाझारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन ने राज्यभर के आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की है. यूनियन के महामंत्री चिंतामणि मंडल की उपस्थिति में तथा अध्यक्ष एलिजाबेथ मुर्मू की अध्यक्षता में समाहरणालय प्रांगण में हुई इस बैठक में 16 सूत्री मांगों को लेकर 27 फरवरी को मुख्यमंत्री के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने का एलान किया गया. आंदोलन को सफल बनाने के लिए दुमका जिले से आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाएं 26 फरवरी को रांची रवाना होंगी. बैठक में रामदुलारी गुप्ता, नसीमा खातून, पम्पा मल्लह, सीमा मुर्मू, बुनिया देवी, शहनारा खातून, एलिजाबेथ सोरेन आदि मौजूद थे.——————इन मांगों को लेकर होगा आंदोलनआंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का मिले दरजान्यूनतम मानदेय 15000 रुपये हो, 3000 रुपये पेंशन मिले व 3 लाख सेवानिवृति मिलेकेंद्र से बाहर कार्य पर टीए-डीए मिले, महिला पर्यवेक्षिका में प्रोन्नति मिलेपंजीरी फूड बंद किया जाय, तीनरंगा पोषाहार चालू होअधिकारी केंद्र संचालन में सहयोग करें, अतिरिक्त कार्य का अतिरिक्त भुगतान होकेंद्र में बिजली, पानी व शौचालय हो, आइसीडीएस का प्राइवेटाइजेशन बंद हो—————-15 दुमका 02बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाते यूनियन के सदस्य.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >