ग्रामीणों ने की नाला निर्माण की मांग

काठीकुंड . प्रखंड के दरस्थ पंचायत झिकरा के सरसाबाद गांव में ग्रामीणों ने अपशिष्ठ जल के निकासी के लिए नाला का निर्माण कराने की मांग की है. चापानल से बहने वाले अपशिष्ठ पदार्थों के निकासी की कोई व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बहता है. पास ही स्कूल नीची जगह पर होने […]

काठीकुंड . प्रखंड के दरस्थ पंचायत झिकरा के सरसाबाद गांव में ग्रामीणों ने अपशिष्ठ जल के निकासी के लिए नाला का निर्माण कराने की मांग की है. चापानल से बहने वाले अपशिष्ठ पदार्थों के निकासी की कोई व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बहता है. पास ही स्कूल नीची जगह पर होने के कारण बारिश के दिनों में गंदगी विद्यालय परिसर में भी फैल जाती है. यही वजह है कि स्कूल में आये दिन दुर्गंध होती रहती है, जिससे बीमारी फैलने की भी आशंका है. ग्रामीण सामसन हेंब्रम व अन्य ने चापानल के पास से गंदे पानी की निकासी के लिए नाला का निर्माण कराने की मांग स्थानीय विधायक नलिन सोरेन से की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >