मैट्रिक परीक्षा 16 से// 1847 छात्र-छात्राओं के लिए हंसडीहा में बने तीन केंद्र

प्रतिनिधि, हंसडीहाहंसडीहा में सोमवार 16 फरवरी से शुरू होने वाली मैट्रिक की परीक्षा को लेकर तीन परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. कुल 1847 छात्र एवं छात्राएं इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे. जिसमें राजकृत उच्च विद्यालय हंसडीहा में 902 छात्र-छात्राओें के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इस केंद्र पर केंद्राधीक्षक विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद […]

प्रतिनिधि, हंसडीहाहंसडीहा में सोमवार 16 फरवरी से शुरू होने वाली मैट्रिक की परीक्षा को लेकर तीन परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. कुल 1847 छात्र एवं छात्राएं इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे. जिसमें राजकृत उच्च विद्यालय हंसडीहा में 902 छात्र-छात्राओें के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इस केंद्र पर केंद्राधीक्षक विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद हैं. वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय में 677 छात्र-छात्राओं के लिए केंद्राधीक्षक सरैयाहाट के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मो. जमालुद्दीन को बनाया गया है. बीडीओ मो जमालुद्दीन ने बताया कि यहां पहली बार रानी सोनावती बालिका उच्च विद्यालय नोनीहाट में 268 छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है. रामगढ़ के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंजीत चौधरी को इस परीक्षा केंद्र के लिये केंद्राधीक्षक बनाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >