बिजली चोरी मामले में 9 पर एफआइआर

प्रतिनिधि, दलाहीबिजली वितरण निगम लिमिटेड के निर्देश पर एक छापामारी दल ने मसलिया थाना क्षेत्र के ठाढ़ी, बारमसिया एवं गुरमंदनी गांवों में छापामारी कर नौ लोगों के विरुद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम के तहत मसलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी विरेंद्र मेहता, सहायक विद्युत अभियंता संजय बेसरा, देवेंद्र प्रसाद, शमसाद […]

प्रतिनिधि, दलाहीबिजली वितरण निगम लिमिटेड के निर्देश पर एक छापामारी दल ने मसलिया थाना क्षेत्र के ठाढ़ी, बारमसिया एवं गुरमंदनी गांवों में छापामारी कर नौ लोगों के विरुद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम के तहत मसलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी विरेंद्र मेहता, सहायक विद्युत अभियंता संजय बेसरा, देवेंद्र प्रसाद, शमसाद आलम, रमण पांडेय, मसलिया थाना से सहायक अवर निरीक्षक जोन मिंज इस छापामारी टीम में शामिल थे़ इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ठाढ़ी गांव के सरोज राजहंस, मोहन मिस्त्री, जागो मिस्त्री, सदानंद पंडित, रवि मंडल, उज्ज्वल खां एवं गुरमुदनी गांव के जयदेव मंडल, संतोष महतो तथा बरमसिया गांव के हेमंत पंडित के विरुद्ध चार-चार हजार की क्षतिपूर्ति का आरोप है़ उक्त आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 135/136 के तहत मामला दर्ज किया गया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >