दुमका : नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर साइबर क्राइम मामले के अभियुक्त प्रदीप मंडल को रसिकपुर ग्वालापाड़ा से गिरफ्तार कर लिया. प्रदीप मंडल देवघर जिला के करौं का रहने वाला है. वह अपने को एसपी कॉलेज दुमका का एमए पार्ट वन का छात्र बता रहा है.
थाना प्रभारी श्री पोद्दार ने बताया कि प्रदीप मंडल रसिकपुर ग्वालापाड़ा में आशीष कुमार मसात के मकान में किराये पर रह रहा था. उसके साइबर क्राइम से जुड़े होने की सूचना पुलिस पहुंची. इसके बाद पुलिसे ने छापेमारी कर उसे पकड़ लिया और उसके कमरे स विभिन्न कंपनी व विभिन्न नामों से कई जिलों से लिया गया 60 सीम कार्ड, नौ मोबाइल व दो एंड्रायड फोन बरामद किया गया.
प्रदीप मंडल ने पूछताछ में बताया कि साइबर क्राइम में शहर के बहुत युवक जुड़े है, जो अधिकांश छात्र हैं. साइबर क्राइम ज्यादातर जामताड़ा, करमाटांड़ क्षेत्र में फैला है. पूछताछ करने के बाद साइबर क्राइम से जुड़े लोगों का खुलासा किया. इनलोगों की गिरफ्तारी शीघ्र की जायेगी.
