मृत्यु के कारणों के चिकित्सकीय प्रमाणीकरण पर प्रशिक्षण

प्रतिनिधि, दुमका जिला सांख्यिकी कार्यालय के तत्वावधान में शुक्रवार को मृत्यु के कारणों का चिकित्सकीय प्रमाणीकरण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सूचना भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार दुबे व अखिलेश्वर प्रसाद सिन्हा ने एमसीसीडी के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अब सभी चिकित्सा […]

प्रतिनिधि, दुमका जिला सांख्यिकी कार्यालय के तत्वावधान में शुक्रवार को मृत्यु के कारणों का चिकित्सकीय प्रमाणीकरण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सूचना भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार दुबे व अखिलेश्वर प्रसाद सिन्हा ने एमसीसीडी के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अब सभी चिकित्सा संस्थानों द्वारा इस प्रतिवेदन का भरा जाना अनिवार्य कर दिया गया है. वहीं मौजूद लोगों में जन्म व मृत्यु को लेकर बने संसय का भी समाधान किया गया. कार्यक्रम में संताल परगना प्रमंडल के सिविल सर्जन, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक के अलावे उप निदेशक एवं जिला सांख्यिकी कार्यालय के रामकेश्वर प्रसाद, कुमार गौतम, सुनील कुमार, किशोर कुमार, विजय रंजन, हिमांशु साहा, किशोर हांसदा, सतीश कुमार उपस्थित थे……………………….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >