उमवि केंदुवाटीकर के खाते से चार लाख रुपये गायब

दुमका : रामगढ़ प्रखंड स्थित वनांचल ग्रामीण बैंक की ठाड़ीहाट शाखा से नवखेता पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय केंदुवाटीकर के ग्राम शिक्षा समिति के खाते से लगभग चार लाख रुपये की निकासी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इसी शाखा के दैनिक वेतनभोगी कर्मी सुजीत सेन को इसी ब्रांच में साथ काम […]

दुमका : रामगढ़ प्रखंड स्थित वनांचल ग्रामीण बैंक की ठाड़ीहाट शाखा से नवखेता पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय केंदुवाटीकर के ग्राम शिक्षा समिति के खाते से लगभग चार लाख रुपये की निकासी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है.

इसी शाखा के दैनिक वेतनभोगी कर्मी सुजीत सेन को इसी ब्रांच में साथ काम करने वाले एक चतुर्थवर्गीय कर्मचारी विनोद रजक ने अपने दो सहयोगियों के साथ जलाकर मार डाला था. विद्यालय के खाते से चार लाख रुपये की निकासी को इसी घटना के साथ जोड़ा जा रहा है. ग्राशिस के इस खाते में विद्यालय भवन निर्माण, भवन मरम्मत,विद्यालय विकास अनुदान, टीएलएम आदि के लिए 18 जून 2012 तक 5 लाख 77 हजार रुपये थे.

बताया जा रहा है कि ग्राशिस अध्यक्ष मसीलाल किस्कू तथा सचिव गंगाराम हेंब्रम के बीच तालमेल नहीं होने की वजह से राशि की निकासी विद्यालय विकास केलिए नहीं हो पा रही थी. 12 जून को 2013 को सचिव ने 30 हजार रुपये निकाले, लेकिन उस दिन पासबुक अपडेट नहीं हो सका था.

15 जुलाई को जब उन्होंने पासबुक अपडेट कराया, तो खाते में महज 1.91 लाख रुपये ही बचे हुए थे. इस दौरान सचिव ने बैंक प्रबंधन से कई बार स्टेटमेंट निकालने का भी अनुरोध किया, लेकिन उन्हें निकासी से संबंधित ब्योरा नहीं मिल पाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >