माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला सम्मेलन संपन्न//

प्रतिनिधि, दुमकाझारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला सम्मेलन व सांगठनिक चुनाव शनिवार को नेताजी सुभाष चंद बोस भवन में संपन्न हुआ. राज्याध्यक्ष दिवाकर महतो की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में माध्यमिक शिक्षा को बेहतर बनाने को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित की गयी. जिसका उद्घाटन डीइओ सतीश चंद्र सिंकू व सांसद प्रतिनिधि […]

प्रतिनिधि, दुमकाझारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला सम्मेलन व सांगठनिक चुनाव शनिवार को नेताजी सुभाष चंद बोस भवन में संपन्न हुआ. राज्याध्यक्ष दिवाकर महतो की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में माध्यमिक शिक्षा को बेहतर बनाने को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित की गयी. जिसका उद्घाटन डीइओ सतीश चंद्र सिंकू व सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. श्री सिंह ने माध्यमिक शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताते हुए शिक्षकों के कार्य को सराहनीय बताया. वहीं डीइओ श्री सिंकू ने शिक्षक बन कर समाज सेवा करने को सबसे पुण्य का कार्य बताया. विशिष्ट अतिथि वामा प्रसाद यादव ने शिक्षा प्रणाली में परिवर्तन पर जोर दिया. चुनाव पर्यवेक्षक चंद्रशेखर प्रसाद ने विद्यालय के लिए शिक्षकों की कमी दूर करने सहित अन्य समस्याओं पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम को अजय कुमार गुप्ता, उमाकांत राउत, अशोक कुमार साह, उत्तम कुमार, मिलन कुमार, भागवत प्रसाद राउत, अनुमंडल अध्यक्ष अनंत लाल खिरहर व नंद कुमार ठाकुर ने भी संबोधित किया. मौके पर रघुनाथ यादव, बसंत कुमार, हेमंत शर्मा, प्रमोद कुमार, बबन कुमार, कायशीनाथ महतो, अरविंदो कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे. आशीष साहा बनाये गये सचिवसर्वसम्मति से नंद कुमार ठाकुर को अध्यक्ष, खुदीराम बेदिया व रघुनाथ प्रसाद यादव को उपाध्यक्ष, आशीष कुमार साहा को सचिव, धर्मेंद्र कुमार, मनोज जॉन हांसदा, अशोक कुमार यादव, बुलबुल कुमार व राम प्रवेश साह को सहायक सचिव बनाया गया. ——————-31 दुमका 05सम्मेलन में मौजूद अतिथिगण.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >