जनधन योजना के तहत खोले गये 100 से अधिक खाते उर्वरक खरीद पर बीमा के लाभ की दी जानकारीप्रतिनिधि, दुमकासेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के तत्वावधान में प्रखंड के आसनसोल लैम्पस में शुक्रवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें मौजूद किसानों को प्रधानमंत्री जनधन योजना, लैम्पस द्वारा संचालित उर्वरक व्यवसाय, उस पर मिलने वाले बीमा का लाभ, बीज व्यवसाय, जमा वृद्धि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड ऋण, फसल बीमा की विस्तृत जानकारी दी गई. मौके पर प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 100 लोगों के खाते भी खोले गये. प्रबंध निदेशक सह जिला सहकारिता पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने लैम्पस के कर्मियों को निर्देश दिया कि वे क्षेत्र के सभी किसानों को लैम्पस का सदस्य बनाये तथा सभी का किसान क्रेडिट कार्ड को-ऑपरेटिव बैंक से स्वीकृत करायें. उन्होंने हिदायत दी कि लैम्पस नियमित रूप से खुले एवं किसानों को बैकिंग व्यवस्था, उर्वरक, बीमा व फसल बीमा का लाभ मिले. नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक नवीन चंद्र झा ने लोगों को अपने खाते को नियमित रूप से संचालित करने की सलाह दी और बताया कि इसके नियमित रूप से संचालन से ही इस योजना के तहत व्यक्तिगत दुर्घटना एवं ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिल पायेगी. वहीं इफको के क्षेत्रीय पदाधिकारी ने किसानों को बताया कि यदि वे अपने लैम्पस से उर्वरक खरीदते हैं, तो इसपर उन्हें दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा. किसानों को उर्वरक लैम्पस से लेने पर चार हजार व अधिकतम एक लाख रुपये की बीमा मिलेगी. मौके पर शाखा प्रबंधक मनोज संदीप हेंब्रम व आसनसोल लैम्पस के सदस्य सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व किसान मौजूद थे. ……………………..फोटो: 31 दुमका – 20कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी
प्रमुखता/ किसान गोष्ठी आयोजित//
जनधन योजना के तहत खोले गये 100 से अधिक खाते उर्वरक खरीद पर बीमा के लाभ की दी जानकारीप्रतिनिधि, दुमकासेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के तत्वावधान में प्रखंड के आसनसोल लैम्पस में शुक्रवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें मौजूद किसानों को प्रधानमंत्री जनधन योजना, लैम्पस द्वारा संचालित उर्वरक व्यवसाय, उस पर मिलने वाले बीमा […]
