राज्यपाल व मुख्यमंत्री को भेजेंगे त्राहिमाम संदेश

प्रतिनिधि, दुमकादुमका जिले के पत्थर व्यवसायी अब आंदोलन की राह पर चलने का मन बना रहे हैं. जिला पत्थर उद्योग संघ ने राज्य सरकार द्वारा पत्थर खदानों को बंद करने के नये निर्देश के विरोध में आंदोलनात्मक रणनीति बनाने का संकेत दे दिया है. संघ के अध्यक्ष राणा राकेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार […]

प्रतिनिधि, दुमकादुमका जिले के पत्थर व्यवसायी अब आंदोलन की राह पर चलने का मन बना रहे हैं. जिला पत्थर उद्योग संघ ने राज्य सरकार द्वारा पत्थर खदानों को बंद करने के नये निर्देश के विरोध में आंदोलनात्मक रणनीति बनाने का संकेत दे दिया है. संघ के अध्यक्ष राणा राकेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को दुमका में एक बैठक की गयी, जिसमें पत्थर खदान को लेकर सरकार के नये निर्देश पर विरोध प्रकट किया गया. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने गहन विचार विमर्श के बाद दो सूत्री प्रस्ताव पारित किया. इसमें उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को त्राहिमाम संदेश भेजने और सरकार से मिलकर अपनी बातों को रखने के लिए संघ का एक शिष्टमंडल रांची रवाना करने का निर्णय लिया गया. यह प्रतिनिधि मंडल सरकार की नीतियों से पत्थर व्यवसाय पर पड़ने वाले प्रभावों से संबंधित विभागों को अवगत करायेगा तथा वर्तमान परिस्थिति पर उनसे विचार-विमर्श करेगा. यह प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक सह मंत्री से मिलकर समस्या का त्वरित निदान करने की भी मांग करेगा. बैठक में कोर कमेटी की बैठक कर आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रत्यूषधर झा, मानिक चंद्र्र बाउरी, रामरूप भगत, धर्मेंद्र कुमार, मनीष कुमार, मदन मंडल, विवेेकानंद ठाकुर, माइनुल इस्लाम, राजेश प्रसाद भगत, नारायण मंडल, हरिशंकर भगत, अजीत तिवारी, धनंजय त्रिवेदी, मनोज अग्रवाल, अजय भगत, राजेश भगत, सनातन सोरेन, आशीष सिंह, मनोज कुमार भगत सहित कई पत्थर व्यवसायी शामिल हुए.——————————फोटो29 दुमका 6 एवं 7

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >