चालू हो नेत्रहीन विद्यालय

दुमका : झारखंड विकलांग संघर्ष मोरचा के बैनर तले जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे नि:शक्तों ने कचहरी परिसर में एक दिवसीय धरना दिया तथा अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन किया. धरना–प्रदर्शन का नेतृत्व मोरचा के जिला अध्यक्ष बलदेव राय ने किया. उपायुक्त को सौंपे गये दस सूत्री ज्ञापन में […]

दुमका : झारखंड विकलांग संघर्ष मोरचा के बैनर तले जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे नि:शक्तों ने कचहरी परिसर में एक दिवसीय धरना दिया तथा अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन किया. धरनाप्रदर्शन का नेतृत्व मोरचा के जिला अध्यक्ष बलदेव राय ने किया.

उपायुक्त को सौंपे गये दस सूत्री ज्ञापन में दुमका में मूक बधिर विद्यालय की तरह ही अस्थि विकलांग एवं नेत्रहीनों के लिए विशेष विद्यालय की व्यवस्था करने,मूक बधिर श्रवण दोष की जांच के लिए ऑडियोलॉजी की व्यवस्था करने, नि:शक्तों के रेलवे पास की सुविधा, समस्याओं के समाधान के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने, सभी कल्याणकारी गरीबी उन्मूलन की योजनाओं में नि:शक्तों को नियमानुसार आरक्षण देने, स्थानीय स्तर पर होनेवाली बहाली में प्राथमिकता देने एवं विभिन्न समितियों में प्रतिनिधित्व देने की मांग शामिल है.

धरनाप्रदर्शन में प्रियतम कुमार सिंह, जयंत कुमार महतो, शिव कुमार मल्लाह, भूदेव कुमार, गदाधर दास, जयधन सोरेन, कृष्ण मुरारी मंडल, अरुप कुमार दास आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >