कैम्पस-1//चार फरवरी से भरे जायेंगे डी-।।। के फार्म

दुमका . सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने स्नातक खंड-3 सत्र 2014 के छात्रों के लिए परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि निर्धारित कर दी है. डी-।।। के छात्र बिना विलंब दंड के 4 से 13 फरवरी तक कॉलेजों में फार्म जमा कर सकेंगे. 200 रुपये विलंब दंड के साथ परीक्षा प्रपत्र 14 से […]

दुमका . सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने स्नातक खंड-3 सत्र 2014 के छात्रों के लिए परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि निर्धारित कर दी है. डी-।।। के छात्र बिना विलंब दंड के 4 से 13 फरवरी तक कॉलेजों में फार्म जमा कर सकेंगे. 200 रुपये विलंब दंड के साथ परीक्षा प्रपत्र 14 से 19 फरवरी तक तथा 500 रुपये विलंब दंड के साथ 20 से 24 फरवरी तक जमा लिये जायेंगे. ———————-पीजी फाइनल का परीक्षा फार्म 9 सेवहीं पीजी फाइनल 2014 का परीक्षा प्रपत्र 9 फरवरी से भरा जा सकेगा. परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष सत्र 2014 के परीक्षार्थी स्नातकोत्त्र केंद्र अथवा संबंधित महाविद्यालय में बिना विलंब दंड के 9 से 14 फरवरी तक, 200 रुपये विलंब दंड के साथ 16 से 20 फरवरी तक तथा 500 रुपये विलंब दंड के साथ 21 से 24 फरवरी तक जमा किये जा सकेंगे.——————-केंद्रीय विश्वविद्यालय को लेकर पहल होगी तेजदुमका . समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने प्रभात खबर से बातचीत में कहा है कि दुमका में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना उनकी प्राथमिकताओं में से एक है. इसके लिए राज्य सरकार अपने स्तर से पहल तेज करेगी और जो जरूरी कदम होंगे, वे उठाये जायेंगे. डॉ लुईस ने बताया कि वे खुद शिक्षिका रही है, इसलिए इस विश्वविद्यालय के कॉलेजों-उच्च शिक्षण संस्थाओं की समस्याओं से वाकिफ हैं. उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय में भी कई विभागों में शिक्षकों की कमी है. प्राचार्य, आचार्य और उपाचार्य के पद खाली है. नियुक्तियां जेपीएससी के जरिये ही होना है और पूरे राज्य के लिए होना है. वे इस दिशा में मुख्यमंत्री से बात करेंगी. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के विकास को लेकर भी आवश्यक पहल किया जायेगा. ————-फाईल फोटो-लुईस मरांडी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >