सरकारी चापानल में लगा ताला // ग्रामीण परेशान

रामगढ़ . स्वच्छता पेयजल विभाग द्वारा तीन साल पूर्व रामगढ़ स्वास्थ्य केंद्र के सामने धोबा आंगनबाड़ी केंद्र के सामने चापानल लगाया गया था. ग्रामीण चापानल का उपयोग कर भी रहे थे. लेकिन धोबा आंगनबाड़ी सेविका द्वारा उक्त चापानल पर विगत छह माह से लोहे का सिकड़ लगाकर ताला बंद कर दिया है. जिसके कारण ग्रामीण […]

रामगढ़ . स्वच्छता पेयजल विभाग द्वारा तीन साल पूर्व रामगढ़ स्वास्थ्य केंद्र के सामने धोबा आंगनबाड़ी केंद्र के सामने चापानल लगाया गया था. ग्रामीण चापानल का उपयोग कर भी रहे थे. लेकिन धोबा आंगनबाड़ी सेविका द्वारा उक्त चापानल पर विगत छह माह से लोहे का सिकड़ लगाकर ताला बंद कर दिया है. जिसके कारण ग्रामीण को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. मिली जानकारी के अनुसार पानी लेने वाले के साथ सेविका के पति द्वारा गाली-गलौज व पानी लेने पर पैसा की मांग की जाती है. इस बारे में बीडीओ राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि चापानल में लगे ताला खोलवाने की मांग किया है ताकि लोगों को पेयजल सुविधा हो सके…………………………फोटो24 डीएमके रामगढ़चापानल में लगाया गया ताला………………………………..सरस्वती पूजा पर संस्कृतिक कार्यक्रम रामगढ़ . प्रखंड के सरकारी व गैर सरकारी स्थानों में सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है. रामगढ़ बाजार समेत दर्जनों क्षेत्रों में पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्र म आयोजित की गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >