दुमका : पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा शुक्रवार को उपराजधानी दुमका के सिदो कान्हू इंडोर स्टेडियम में लोक उत्सव परिक्रमा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन जिले के उपायुक्त हर्ष मंगला ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर प्रोग्राम पदाधिकारी अमरचंद्र दास भी मौजूद थे.
कार्यक्रम में पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम के कलाकारों के द्वारा कृषि के मौसम में पेश किये जाने वाले लोक गीत व नृत्य के साथ-साथ ओडि़सा के कलाकारों ने संबलपुरी, करमा, असम के कलाकारों ने बिहु, बिहार के कलाकारों ने नटुवा तथा झारखंड के कलाकारों ने छठियारी एवं छरु नृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में डीडीसी रामाशंकर प्रसाद, एसडीओ सुधीर कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राधाकृष्ण, जिला खेलकूद संघ के सचिव उमाशंकर चौबे, झारखंड कला केंद्र के प्राचार्य गौरकांत झा तथा स्थानीय कला व संस्कृति प्रेमी मौजूद थे.
