दुमका. जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सीनियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आयोजन 28 जनवरी से ए-टीम ग्राउंड में होगा. इस आशय की जानकारी सचिव ललित पाठक ने दी. उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के इच्छुक रजिस्ट्रेशन फॉर्म संघ कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं, फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी तक तय की गई है. प्रतियोगिता में होने वाले मैचों की तिथि व समय सारणी 27 जनवरी को ए-टीम ग्राउंड में लॉटरी के माध्यम से जारी की जायेगी. श्री पाठक ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए सभी क्लब के खिलाडि़यों को रजिस्ट्रेशन कराने की जानकारी दे दी गई है. पंजीकृत खिलाड़ी ही अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे.
सीनियर जिला क्रिकेट लीग 28 से
दुमका. जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सीनियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आयोजन 28 जनवरी से ए-टीम ग्राउंड में होगा. इस आशय की जानकारी सचिव ललित पाठक ने दी. उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के इच्छुक रजिस्ट्रेशन फॉर्म संघ कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं, फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 […]
