सीएम के आगमन को लेकर तैयारी में जुटा प्रशासन

संवाददाता, दुमकाआगामी गणतंत्र दिवस समारोह एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास के आगमन से संबंधित तैयारियों को लेकर उपायुक्त हर्ष मंगला द्वारा गुरुवार को बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में सभी पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य एवं दायित्व के बारे में निदेश दिया गया. श्री मंगला ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य समारोह स्थल पुलिस […]

संवाददाता, दुमकाआगामी गणतंत्र दिवस समारोह एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास के आगमन से संबंधित तैयारियों को लेकर उपायुक्त हर्ष मंगला द्वारा गुरुवार को बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में सभी पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य एवं दायित्व के बारे में निदेश दिया गया. श्री मंगला ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य समारोह स्थल पुलिस लाइन मैदान होगा, जहां पूर्वाह्न 9:00 बजे मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा झंडोत्तोलन किया जायेगा. परेड एवं ड्रील की तैयारी पुलिस लाइन में की जा रही है. लगभग 16 परेड दल समारोह में हिस्सा लेंगे. इस वर्ष लगभग 21 विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया जायेगा. मुख्य समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जाने वाली झांकियों का विषय सामाजिक उत्थान एवं विकास से संबंधित होगा. बैठक में अपर समाहर्ता उदय प्रताप, आइटीडीए के निदेशक दशरथ चंद्र दास, अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.———-22 दुमका 18

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >