पेज-3// चौकीदार संघ ने किया सरैयाहाट में प्रदर्शन

प्र्रतिनिधि, सरैयाहाटसरैयाहाट अंचल कार्यालय में मंगलवार को झारखंड राज्य सरदार व चौकीदार संघ की ओर से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया. इस दौरान अंचलाधिकारी को 20 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन दिया गया. जिसमें चौकीदारों एवं सरदारों को एसीपी का लाभ शीघ्र देने, महीने के प्रथम सप्ताह में वेतन का भुगतान करने, वर्दी […]

प्र्रतिनिधि, सरैयाहाटसरैयाहाट अंचल कार्यालय में मंगलवार को झारखंड राज्य सरदार व चौकीदार संघ की ओर से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया. इस दौरान अंचलाधिकारी को 20 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन दिया गया. जिसमें चौकीदारों एवं सरदारों को एसीपी का लाभ शीघ्र देने, महीने के प्रथम सप्ताह में वेतन का भुगतान करने, वर्दी के पैसे का भुगतान शीघ्र करने, मृतक चौकीदार के आश्रितों को 10 लाख का मुआवजा देने, चौकीदारों का शोषण बंद करने, चौकीदारों से मैनुअल के अनुसार काम लेने इत्यादि मांगों को रखा गया है. मौके पर संघ के अनिश आजाद, पृथ्वी चंद्र बेसरा, दिनेश मिर्धा, संतोष यादव, जर्नादन रविदास, अर्जुन यादव, नकुल यादव, रामलाल यादव, राजेन्द्र हाजरा इत्यादि मौजूद थे.–फोटो- 20 सरैयाहाट 1

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >