कराटे में कौशल को गोल्ड// आयुष नेशनल चैम्पियनशीप के लिए रवाना

प्रतिनिधि, दुमका राज्यस्तरीय कराटे चैंपियनशिप में उपराजधानी दुमका के कौशल किशोर मरांडी व आयुष कुमार का चयन नेशनल कराटे के लिए किया गया है. कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा रांची खेल गांव में 17 एवं 18 जनवरी को संपन्न प्रतियोगिता में रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, धनबाद व दुमका सहित अन्य जिलों से 800 प्रतिभागियों ने हिस्सा […]

प्रतिनिधि, दुमका राज्यस्तरीय कराटे चैंपियनशिप में उपराजधानी दुमका के कौशल किशोर मरांडी व आयुष कुमार का चयन नेशनल कराटे के लिए किया गया है. कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा रांची खेल गांव में 17 एवं 18 जनवरी को संपन्न प्रतियोगिता में रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, धनबाद व दुमका सहित अन्य जिलों से 800 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. जिसमें दुमका के कौशल किशोर मरांडी हेवीवेट में अंतिम राउंड के प्रतिभागी जमशेदपुर के खिलाड़ी को पराजीत कर गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा किया और दिल्ली में नेशनल के लिए चयनित हुए. जबकि आयुष कुमार को नवंबर में राज्यस्तरीय स्पर्धा के आधार पर पांडेचेरी में नेशनल थांग-टा चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम में शामिल किया गया. जिसका मुकाबला 23 से 25 जनवरी को होगा इसके लिए आयुष पांडीचेरी के लिए सोमवार को रवाना हो गये. प्रशिक्षक सह सचिव उत्तम कुमार ने कौशल की हौसला अफजाई की और कहा कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कौशल ने जिले का मान बढ़ाया है. वहीं उन्होंने आयुष को नेशनल के लिए रवाना करते हुए प्रोत्साहित किया और कहा कि इस बार भी आयुष से काफी उम्मीदें है. इन दोनों के इस जीत पर कराटे संघ के अध्यक्ष अजय झा एवं उपाध्यक्ष सुमिता सिंह, अभियंता राकेश कुमार सिंह सहित खिलाड़ी रवि, मेहताब, बाबू, अमन आदि ने इन दोनों को बधाइयां दी और ईश्वर से बेहतर प्रदर्शन की प्रार्थना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >