ओके.... सड़क दुर्घटना में दो घायल

प्रतिनिधि, काठीकुंडदुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग स्थित मंझियाड़ा गांव में बस व बाइक की टक्कर से दो लोग बुरी तरह घायल हो गये. मामला मुफस्सिल थाना का है. दुमका अमड़ा निवासी 28 वर्षीय दाउद हेंब्रम और आठ वर्षीय सूरज टुडू अपने रिश्तेदार के पास से वापस दुमका की ओर से लौट रहे थे. इसी क्रम में दुमका […]

प्रतिनिधि, काठीकुंडदुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग स्थित मंझियाड़ा गांव में बस व बाइक की टक्कर से दो लोग बुरी तरह घायल हो गये. मामला मुफस्सिल थाना का है. दुमका अमड़ा निवासी 28 वर्षीय दाउद हेंब्रम और आठ वर्षीय सूरज टुडू अपने रिश्तेदार के पास से वापस दुमका की ओर से लौट रहे थे. इसी क्रम में दुमका से पाकुड़ को चलने वाली श्री दानीनाथ बस जेएच 04 डी 5412 ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. जिससे दोनों घटनास्थल पर घायल हो गये. घटना के बाद चालक बस लेकर भागने में सफल रहा और बस को काठीकुंड थाना के सामने लगा कर फरार हो गया. घायलों को तुरंत काठीकुंड नयाडीह स्थित रिंची अस्पताल लाया गया. चिकित्सक डॉ रोहित ने दोनों को प्राथमिक उपचार करने के बाद दुमका सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायलों के पैर, हाथ व सिर पर चोट आयी है. ——————-ट्रक पलटा, चालक-खलासी बचेप्रतिनिधि, काठीकुंडदुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग स्थित आमझरी चौक से थोड़ी दूर पर सुबह एक ट्रक पलट गयी. ट्रक देवघर निवासी मनोज सिंह का है. चालक संजय यादव ने बताया कि वह ट्रक लेकर गिट्टी लाने के लिए खरौनी की ओर जा रहा था. सुबह के करीब पांच बजे विपरीत दिशा से वाहन द्वारा लाइट चमका देने की वजह से यह घटना हुई. घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है. ————————-फोटो 19 डीएमके काठीकुंडदुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग स्थित आमझरी में पलटा ट्रक———————-

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >