झामुमो वाली खबर में बॉक्स//जमीन ही नहीं यह अस्मिता की भी लड़ाई: स्टीफन

दुमका . झामुमो की प्रमंडलीय बैठक के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में महेशपुर विधायक सह पूर्व डिप्टी सीएम प्रो स्टीफन मरांडी ने कहा कि संताल परगना और झारखंड के लोगों की भावनाओं के अनुरूप झामुमो सड़क से संसद तक भूमि अधिग्रहण कानून का विरोध करेगी. जमीन ही नहीं यह अस्मिता की भी लड़ाई है. उन्होंने […]

दुमका . झामुमो की प्रमंडलीय बैठक के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में महेशपुर विधायक सह पूर्व डिप्टी सीएम प्रो स्टीफन मरांडी ने कहा कि संताल परगना और झारखंड के लोगों की भावनाओं के अनुरूप झामुमो सड़क से संसद तक भूमि अधिग्रहण कानून का विरोध करेगी. जमीन ही नहीं यह अस्मिता की भी लड़ाई है.

उन्होंने कहा कि आदिवासियों और मूलवासियों की समस्या को लेकर ही अलग राज्य का गठन हुआ था और यही वजह थी कि राज्य बनने के बाद यहां आदिवासी मुख्यमंत्री ही बनाये गये.

लेकिन पर जब केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो पूंजीपतियों और कॉरपोरेट जगत को लाभ पहुंचाने के लिए आदिवासी या मूलवासी को सीएम बनाने की बजाय दूसरे राज्य के गैर आदिवासी को झारखंड का सीएम बना दिया गया. उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जमीन हड़पने की साजिश के तहत एसपीटी एक्ट खत्म करने और नया भूमि अधिग्रहण कानून लागू करने में लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >