दुमका कोर्ट . जरमुंडी प्रखंड के बदरामपुर के रहनेवाले तथा ऑल इंडिया क्लेंच फाउंडेशन कंपनी के सदस्य गोपाल चंद्र मंडल के पीसीआर के आधार पर नगर थाना दुमका में फाउंडेशन के अध्यक्ष फणीभूषण गिरी, पुत्री काकुली बरूआ, मनोनीत उपाध्यक्ष संध्या गिरी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है. कंपनी द्वारा षड्यंत्र कर लोगों द्वारा जमा किये गये रुपये का धोखाधड़ी किये जाने को लेकर सात नवंबर को उनके द्वारा सीजेएम न्यायालय में पीसीआर दाखिल कर न्याय की गुहार लगायी गयी थी. परिवादी सहित लगभग 40 गवाहों द्वारा कंपनी में एक करोड़ 14 लाख 85 हजार 895 रुपये की धोखाधड़ी कर लिये जाने का मामला दर्ज हुआ है. कंपनी में लगभग 3341 सदस्य चेनल रूप में कार्य करते हुए 13 करोड़ 24 लाख 29 हजार 516 रुपये विभिन्न स्कीम के तहत जमा कराये जाने की बात सामने आयी है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में जुट गयी है.
क्राइम// ऑल इंडिया क्लेंच फाउंडेशन कंपनी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज// 1 .14 करोड़ रूपये गबन करने का आरोप
दुमका कोर्ट . जरमुंडी प्रखंड के बदरामपुर के रहनेवाले तथा ऑल इंडिया क्लेंच फाउंडेशन कंपनी के सदस्य गोपाल चंद्र मंडल के पीसीआर के आधार पर नगर थाना दुमका में फाउंडेशन के अध्यक्ष फणीभूषण गिरी, पुत्री काकुली बरूआ, मनोनीत उपाध्यक्ष संध्या गिरी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है. कंपनी द्वारा षड्यंत्र कर लोगों द्वारा जमा […]
