टॉप बाक्स// छात्रों ने आतंकवाद व उग्रवाद मुक्त राज्य बनाने का लिया संकल्प

प्रतिनिधि, दुमकाछात्र चेतना संगठन के तत्वावधान में शुक्रवार को टीन बाजार चौक में आतंकवाद एवं उग्रवाद का पुतला फूंका गया. इस पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे संगठन के संताल परगना प्रभारी राजीव मिश्रा ने मौजूद छात्रों को आतंकवाद व उग्रवाद मुक्त राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प दिलाया. साथ […]

प्रतिनिधि, दुमकाछात्र चेतना संगठन के तत्वावधान में शुक्रवार को टीन बाजार चौक में आतंकवाद एवं उग्रवाद का पुतला फूंका गया. इस पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे संगठन के संताल परगना प्रभारी राजीव मिश्रा ने मौजूद छात्रों को आतंकवाद व उग्रवाद मुक्त राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प दिलाया. साथ उन्होंने यह भी बताया कि 18 जनवरी को आतंकवाद के विरुद्ध एक दौड़ का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने आमजनों से इस दौड़ में शामिल होकर एक स्वच्छ राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया. मौके पर जनजाति जिला प्रमुख भीम सेन हेंब्रम, नगर प्रमुख राहुल मंडल, नयन मंडल, राबिंसन हांसदा, कुणाल कुमार, टीपू खान, नवीन केशरी, अरविंद केशरी, दिनेश कुमार, विपुल कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे. …………………….फोटो: 16 दुमका 5पुतला दहन करते छात्र……………………….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >