मायुमं एवं प्रेरणा ने किया अभिनंदन

संवाददाता, दुमकामारवाड़ी युवा मंच एवं मंच की महिला शाखा प्रेरणा द्वारा समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी का अभिनंदन समारोह गुरुवार को श्री अग्रसेन भवन में किया गया. इस मौके पर लुईस मरांडी ने कहा कि दुमका आज भी बुनियादी सुविधा से वंचित है. उपराजधानी का स्टेटस दुमका को नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि शहर […]

संवाददाता, दुमकामारवाड़ी युवा मंच एवं मंच की महिला शाखा प्रेरणा द्वारा समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी का अभिनंदन समारोह गुरुवार को श्री अग्रसेन भवन में किया गया. इस मौके पर लुईस मरांडी ने कहा कि दुमका आज भी बुनियादी सुविधा से वंचित है. उपराजधानी का स्टेटस दुमका को नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि शहर का विकास मिलजुल कर करना होगा. गांव के भी विकास पर उन्होंने बल दिया और कहा कि जब तक गांव का विकास नहीं होगा, शहर का विकास नहीं हो सकता है. विकास में मारवाड़ी समाज से भी सहयोग की उन्होंने अपील की. मौके पर प्रेरणा की अध्यक्ष अंजना भुवानियां, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष विजय चौधरी, नीतू भालोटिया, शन्नु अग्रवाल, ज्योति केडिया, मानसी मोदी, नूतन भालोटिया, संगीता बजाज, नूतन घीडि़या, अजीत दारूका, सीताराम घीडि़या, मोहन मोदी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >