ओके...पहली माघ को मलंचा में उमड़ेंगे श्रद्धालु

मसलिया. पोयला माघ शुक्रवार को नयाडीह पंचायत के मलंचा में एक दिवसीय मेला लगेगा. मलंचा मेला के नाम से प्रतिष्ठित इस मेले में लोगों की काफी भीड़ जुटती है. यातायात एवं बुनियादी सुविधा के घोर अभाव के बावजूद दूर-दूर से यहां श्रद्धालु पहुंचते हैं और मां मलंचा की बेदी पर माथा टेकते हैं. जरमुंडी प्रखंड […]

मसलिया. पोयला माघ शुक्रवार को नयाडीह पंचायत के मलंचा में एक दिवसीय मेला लगेगा. मलंचा मेला के नाम से प्रतिष्ठित इस मेले में लोगों की काफी भीड़ जुटती है. यातायात एवं बुनियादी सुविधा के घोर अभाव के बावजूद दूर-दूर से यहां श्रद्धालु पहुंचते हैं और मां मलंचा की बेदी पर माथा टेकते हैं. जरमुंडी प्रखंड के हरिपुर गांव के पुजारी रामानंद पांडे यहां मलंचा माता क ी पूजा करते है. यहां बलि भी चढ़ाने की परंपरा रही है. पूर्व में यहां भैंस की बलि देने की परंपरा थी. खैरबनी गांव के ओमप्रकाश गुप्ता, शिवनारायण साह, सीताराम भगत, रामविलास साह व अशोक भगत आदि के देखरेख में पूजा के साथ मेला आयोजित होती है. ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि शनिवार व मंगलवार को यहां मां मलंचा के बेदी पर पूजा की जाती है. पहाड़ के ढलान पर प्रकृति की गोद में बसे इस धार्मिक स्थल का विकास नहीं होने से लोग मायूस हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >