ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य रोका

भरकट्ठा : बिरनी प्रखंड के झरखी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का भवन निर्माण कार्य ग्रामीणों ने रोक दिया और जम कर हंगामा किया. इस संबंध में आंगनबाड़ी सेविका कुलिया वर्मा ने बताया कि स्थानीय लोग बेवजह भवन निर्माण को रोक कर हमें परेशान कर रहे है. वहीं दूसरी ओर गांव के सब्बीर अंसारी, बसीर अंसारी, […]

भरकट्ठा : बिरनी प्रखंड के झरखी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का भवन निर्माण कार्य ग्रामीणों ने रोक दिया और जम कर हंगामा किया. इस संबंध में आंगनबाड़ी सेविका कुलिया वर्मा ने बताया कि स्थानीय लोग बेवजह भवन निर्माण को रोक कर हमें परेशान कर रहे है.

वहीं दूसरी ओर गांव के सब्बीर अंसारी, बसीर अंसारी, इब्राहिम अंसारी, शहादत अंसारी, सहदेव वर्मा समेत कई लोगों ने बताया कि आंगनबाड़ी सेविका उसके परिवार वालों की मिली भगत से भवन का निर्माण कार्य वे अपनी निजी जमीन पर करा रहे हैं. जिसका हमलोग कड़ा विरोध करते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >