विस्फोटक लदे दो वाहन को पुलिस ने किया जब्त

एसडीपीओ किशोर कौशल ने नगर थाना क्षेत्र में वाहनों को किया जब्त पाकुड़ : जिले की पुलिस ने विस्फोटक से लदे दो वाहनों को सोमवार की सुबह नगर थाना क्षेत्र में जब्त किया.जब्त किये गये दो विस्फोटक से लदे वाहनों को नगर थाने में रखा गया है. समाचार भेजे जाने तक वाहनों में लदे विस्फोटक […]

एसडीपीओ किशोर कौशल ने नगर थाना क्षेत्र में वाहनों को किया जब्त
पाकुड़ : जिले की पुलिस ने विस्फोटक से लदे दो वाहनों को सोमवार की सुबह नगर थाना क्षेत्र में जब्त किया.जब्त किये गये दो विस्फोटक से लदे वाहनों को नगर थाने में रखा गया है. समाचार भेजे जाने तक वाहनों में लदे विस्फोटक सामग्री की न तो जांच हो पायी है और न ही उसकी मात्र की मिलान. पुलिस ने दोनों वाहनों के चालक एवं खलासी सहित चार लोगों को नगर थाने में रखा गया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.
देवघर से मालपहाड़ी जा रहा था वाहन : उक्त विस्फोटक से लदा वाहन देवघर से मालपहाड़ी पत्थर औद्योगिक क्षेत्र की ओर जा रहा था और सूचना मिलते ही एसडीपीओ किशोर कौशल ने नगर थाना क्षेत्र में ही जब्त कर लिया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, विस्फोटक सामान मालपहाड़ी क्षेत्र के हैदर नामक व्यक्ति के पास ले जाया जा रहा था.
समाचार लिखे जाने तक विस्फोटक से लदा वाहन (संख्या जेएच 02 एडी-6114 व 1836) को नगर थाने में जब्त कर रखा गया है. वाहन में रखे गये विस्फोटक सामग्रियों को मिलान भी नहीं हो पायी है. मामले को लेकर एसडीपीओ किशोर कौशल ने बताया कि दोनों वाहन में भारी मात्र में विस्फोटक लदा है और इसकी जांच की जा रही है. यदि विस्फोटक अवैध पाये गये तो उसे लाने और मंगवाने वाले दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >