नहीं मिला बकाया मानदेय, दैनिक सफाई कर्र्मियों ने दिया धरना

प्रतिनिधि, दुमकाझारखंड लोकल बॉडीज इंपलाइज फेडरेशन ने दैनिक सफाई कर्मियों की समस्याओं के निदान तथा उनके बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को नगर पर्षद कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. धरना को संबोधित करते हुए फेडरेशन के सचिव विजय कुमार ने कहा कि जब तक सफाई कर्मियों को बकाया वेतन नहीं […]

प्रतिनिधि, दुमकाझारखंड लोकल बॉडीज इंपलाइज फेडरेशन ने दैनिक सफाई कर्मियों की समस्याओं के निदान तथा उनके बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को नगर पर्षद कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. धरना को संबोधित करते हुए फेडरेशन के सचिव विजय कुमार ने कहा कि जब तक सफाई कर्मियों को बकाया वेतन नहीं मिल जाता है तबतक फेडरेशन चुप नहीं बैठेगा और उनके हित की लड़ाई लड़ता रहेगा. उन्होंने कहा कि यह एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन सांकेतिक है. मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन को उग्र करने की बात कही. हालांकि धरना के दौरान नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी ने पहुंचकर फेडरेशन के सचिव एवं कर्मियों से बातचीत की तथा अविलंब दो माह के मानदेय का भुगतान करने तथा मानदेय बढ़ोतरी पर विचार करने का आश्वासन दिया. मौके पर दामू हरि, दीपक हरि, राजू, तुफान आदि मौजूद थे. ……………….फोटो: 12 डीएमके- सफाई कर्मचारीधरना देते सफाई कर्मी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >