दुमका : ऑल इंडिया इंटरनेशनल रेटिंग ओपन चेस टूर्नामेंट के अनरेटेड विजेता व उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय डुमरिया गोपीकांदर के पारा शिक्षक राजेश कुमार मिश्र को झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ की जिला इकाई सम्मानित करेंगी.
रविवार को जिला इकाई की बैठक अध्यक्ष ब्रजमोहन यादव की अध्यक्षता में हुई. इसमें उनके सम्मान में समारोह आयोजित करने तथा नगर कमेटी के गठन पर विस्तृत चर्चा की गई. नगर कमेटी में संरक्षक संजय कुमार, संयोजक राजेश कुमार मिश्र, अध्यक्ष पूण्रेंदू मोहन झा, उपाध्यक्ष कमलेश कुमार एवं सचिव बालकृष्ण दर्वे मनोनीत किये गये. कार्यकारिणी सदस्य में साकेत पांडेय, विजय कुमार गुप्ता, राजीव कुमार, शंकर प्रसाद साह, विजय कुमार साह व प्रीतम कुमार हैं.
