ओके ::: चंदा नहीं देने पर ट्रक चालक को पीटा

दुमका कोर्ट. शहर के पुलिस लाइन के पास सड़क पर रविवार को युवकों ने चंदा नहीं देने पर एक ट्रक चालक को मारपीट कर घायल कर दिया. इसके विरोध में अन्य ट्रक चालकों ने सड़क को जाम कर दिया और मारपीट करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की. इसकी सूचना मिलते ही नगर थाना […]

दुमका कोर्ट. शहर के पुलिस लाइन के पास सड़क पर रविवार को युवकों ने चंदा नहीं देने पर एक ट्रक चालक को मारपीट कर घायल कर दिया. इसके विरोध में अन्य ट्रक चालकों ने सड़क को जाम कर दिया और मारपीट करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की. इसकी सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही चंदा उगाही करने वाले भाग गये. इसके बाद पुलिस ने ट्रक चालकों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया. बता दें कि जिले के सभी मुख्य मार्गों पर पूजा के नाम पर अवैध चंदा उगाही करने का काम जोरों पर है. जगह-जगह पर लोग सड़क पर वाहनों को रोक कर मनमानी चंदा की मांग कर रहे है. पुलिस द्वारा सड़क पर गश्ती तो किया जा रहा है, लेकिन चंदा उगाही करने वालों के विरुद्ध किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >